चरण सिंहअभिलेखागार

चरण सिंह का जीवन वृतांत - द्वारा पॉल आर. ब्रास

चरण सिंह का जीवन वृतांत - द्वारा पॉल आर. ब्रास

२५ सितम्बर १९९३
लिखित द्वारा
पॉल रिचर्ड ब्रास

पॉल रिचर्ड ब्रास (८ नवंबर , १९३६ - ३१ मई २०२२ ) http://www. paulbrass.com/ वाशिंगटन विश्वविद्यालय, सीटल, अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन के हैनरी एम जैक्सन स्कूल में राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध विभाग में बतौर प्रोफ़ेसर इमिरिट्स, १९६५ से पढ़ा रहे थे। १९५८ में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से 'शासन' में बी. ए. करने के बाद उन्होंने १९५९ में राजनीति विज्ञान में एम. ए. तथा १९६४ में पी.एच. डी. की उपाधि शिकागो विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

पॉल ब्रास का भारत से काफी लम्बे समय से सम्बन्ध रहा है जब वे भारत विषय पर विख्यात विद्वान एवं राजनीति विज्ञानी प्रोफेसर माइरोन वीनर के शोध विद्यार्थी के रूप में सितंबर १९६१ में लखनऊ आये और फिर कुछ समय तक उन्होंने वहीँ निवास किया। इसी दौरान पॉल पहली बार उत्तर प्रदेश के तत्कालीन गृह और कृषि मंत्री चरण सिंह से मिले।यह वही समय था जब पॉल की पहली पुस्तक ने रूप लिया (पॉल ने भारत से सम्बंधित १८ पुस्तकों की रचना की है ), "फैक्शनल पॉलिटिक्स इन एन इंडियन स्टेट” (एक भारतीय राज्य में गुटीय राजनीति, १९६५), वास्तव में उनकी पी.एच. डी. उपाधि के निमित्त प्रस्तुत शोध प्रबंध पर आधारित थी। पुस्तक में उत्तर प्रदेश में १९६० के दौर में व्याप्त राजनीति एवं राजनीतिज्ञों की जटिल स्थितियों के मद्देनजर गरिमामय विश्लेषण प्रस्तुत किया है। इसके चलते पॉल ब्रास के चरण सिंह से जीवनभर के सम्बंध बन गए और दोनों एक दूसरे के निकटतम बनते गए।

पॉल चरण सिंह के प्रति स्वघोषित प्रशंसक थे लेकिन साथ ही उन्होंने उनकी आलोचना से भी गुरेज नहीं किया है। यह आलेख ''एक भारतीय राजनीतिक जीवन'' एक संक्षिप्त प्रवाहमयी, प्रखर जीवनी है, जो २५ सितंबर १९९३ को प्रकाशित 'इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली' अंक से पॉल की पूर्वानुमति से यहां प्रकाशित किया जा रहा हैं।

पूर्ण स्क्रीन पर देखे / डाउनलोड करे